लॉकडौन के समय करे ये काम
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व कोरोना नामक वैश्विक महामारी से जूझ रहा है और काफी हद तक लोग इससे संक्रमित हुए हैं और लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है विश्व के लगभग सभी देशों ने लॉक डाउनलोड (सामान्य गतिविधियों को रोकना) शुरू कर दिया है। भारत में 20 मार्च से ही लॉकडाउन दिया गया है और लोगों को यह हिदायत दी गई है कि वह अधिक से अधिक समय अपने घर पर ही रहे , अनावश्यक घर से बाहर ना निकले और भारत की इस जंग में भारत की सहायता करें । वास्तविक रूप से चर्चा करें तो इस लॉक डाउन की स्थिति में लोगों को काफी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । जैसे कि जो निम्न वर्ग है उसके लोगों को भोजन और जीवन की आधारभूत सुविधाओं को लेकर काफी समस्याएं हैं । मध्यमवर्ग को एक चिंता है की एक दो महीने बाद उनके घर की गाड़ी कैसे आगे चलेगी और जो उच्च वर्ग है उसके मन में भी कहीं ना कहीं डर है कि जो भी उनका व्यापार है उनका कार्य है वह वापस फिर से कब शुरू हो पाएगा। यदि हम बात करें सभी वर्गों की तो इस समय लगभग सभी वर्ग इस प्रकार की समस्या से ...